नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह से छाए बादल आखिरकार कुछ घंटों के बाद बरस ही पड़े। दिल्ली के कुछ इलाकों के अलावा, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में हल्की बारिश हुई, जिससे गर्मी और उमस से कुछ हद तक राहत मिली है। वहीं, मेरठ, नोएडा और ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने भी दिन भर बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान जताया है।
मेरठ समेत दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह से अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और कुछ देर बाद दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बदलते मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस बीच दोपहर 11 बजे के आसपास बारिश के बीच बादल छा जाने से दिन में ही अंधेरा छा गया। वाहन चालकों को अपने गाड़ी की लाइट जला कर जाना पड़ा।
गौरतलब है कि इससे पहले भीषण गर्मी और उमस के चलते दिल्ली-एनसीआर के करोड़ों लोग परेशान रहे। पिछले कई दिनों की तरह शनिवार सुबह से दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बीच लोग उमस के चलते पसीने से तर नजर आए। खासकर दफ्तर या फिर अन्य काम के लिए घरों से निकले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग ने हापुड़, शामली, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts