नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में पिछले कई दिनों से नए मामलों की 40,000 से ऊपर बनी हुई संख्या में शनिवार को कमी आई है। इसके साथ ही बीते दिनों कोरोना से होने वाली मौतों में इजाफा हुआ है, जो कि चिंता का विषय है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 38,628 नए मामले आए हैं। इस दौरान 40,017 लोगों की रिकवरी भी हुई है। वहीं, बीते घंटों 617 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.29 प्रतिशत हैं। साप्ताहिक सकारात्मकता दर 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है, वर्तमान में 2.39 प्रतिशत है। जैसे कि देश में जितने मामले आ रहे हैं, उसका आधा केवल केरल से ही आ रहा है। केंद्र ने अपनी टीमें भी वहां भेज रखी है, लेकिन संक्रमण पर काबू पाने में समय लग रहा है और राज्य में संक्रमितों की संख्या में कुछ ज्यादा कमी दर्ज नहीं हो रही है। बीते दिन केरल में 22 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसके अलावा सरकार ने कोविड के डेल्टा प्लस स्वरूप को लेकर भी सचेत किया है।
No comments:
Post a Comment