मेरठ। जय भारत महासम्पर्क अभियान के तहत आज महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से महानगर कांग्रेस प्रवक्ता अखिल कौशिक ने कसेरुखेड़ा के वार्ड 20 में वार्ड अध्यक्ष जगदीश माथुर के साथ घर-घर लोगों से परिचय और कांग्रेस सरकार में देश को मिली उपब्धियों को बताया। इस दौरान उन्होंने लगभग 200 लोगों से परिचय किया। लोगों से उनके वार्ड की समस्याओं पर चर्चा हुई। लोगों द्वारा वार्ड में कोई भी कार्य न होने की बात कही गयी। गंदगी, सड़कों की खस्ता हाल, गली में बिजली के खंभे न होना, खाली प्लॉट के कारण गंदगी, नाले की सफाई न होना आदि वार्ड की समस्या को लोगों ने प्रमुखता के साथ रखा। प्रदेश की समस्याओं पर महिलाओं ने भी खुलकर अपने विचार रखे। रसोई गैस, खाद्य तेल, पेट्रोल, डीजल, महंगी शिक्षा,स्वास्थ्य, बेरोज़गारी, महिलाओं का उत्पीड़न, महिलाओं के लिए ठोस योजनाओं की कमी जैसे सुरक्षा, सम्मान, महिलाओं के रोजगार आदि से महिलाएं परेशान है। इस दौरान लोगों ने कहा कि प्रियंका गांधी के वादों में उन्हें पूरा विश्वास है। कांग्रेस ही समस्याओं का निराकरण कर सकती है। युवाओं को रोजगार कांग्रेस ही दे सकती है। महंगाई से निजात कांग्रेस ही दिला सकती है। इस अवसर पर अरुण कुमार एडवोकेट, कमल जाटव,सुनील आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts