सीजेआई ने स्थगित की सुनवाई

- हर सप्ताह हाईकोर्ट रांची करेगा सीबीआई जांच की समीक्षा

धनबाद (एजेंसी)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-8 उत्तम आनंद की माैत के मामले की सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दाैरान सीबीआई की ओर से जांच की प्रगति रिपोर्ट साैंपी गई। इस पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमन्ना ने झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस से प्रत्येक सप्ताह मामले का मॉनीटर करने का आग्रह किया है।

सीबीआई की ओर से दाखिल की गई सील बंद रिपोर्ट पर चीफ जस्टिस ने कहा कि इसमें तो कुछ भी नहीं है। इसमें न तो आरोपितों की मंशा का जिक्र है और न ही कारण बताया गया है। सीबीआइ की ओर से उपस्थित हुए सॉलिसिटर जनरल मेहता ने कहा कि फिलहाल आरोपितों से पूछताछ जारी है। मामले की जांच हो रही है।
चीफ जस्टिस ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई स्थगित करते हुए सीबीआई को अब मामले की स्टेटस रिपोर्ट प्रत्येक सप्ताह झारखंड हाईकोर्ट को सौंपने का आदेश दिया। साथ ही झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस से प्रत्येक सप्ताह इसकी समीक्षा करने का आग्रह किया।
गौरतलब है कि धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश-8 उत्तम आनंद की माैत 28 जुलाई को हुई थी। वह सुबह की सैर पर निकले थे। धनबाद के रणधीर वर्मा चाैक के पास एक ऑटो ने धक्का मार दिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts