वर्तमान समय शोध, शिक्षा और नवोन्मेषी तकनीक के उपयोग के साथ स्वयं को सशक्त करने का है : कुलपति प्रो.एन के तनेजा 

नवोन्मेषी शोध और गुणवत्ता अंकन की नवीन विधाओं से परिचय नई शिक्षा पद्धति के लिए आवश्यक


मेरठ -चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय मेरठ के गणित विभाग की ओर से  नई शिक्षा नीति 2020 के एक वर्ष पूर्ण होने पर शोध, नवोन्मेषी और गुणवत्ता अंकन पर आयोजित अभाषी पटल पर राष्ट्रीय वेबिनार का शुभारंभ विश्विद्यालय के कुलपति प्रो. इन के तनेजा , उपकुलपति प्रो. वाई विमला के किया। 
शामली से कनिका ने कर्णप्रिय सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। 
वेबिनार सयोंजक प्रो. शिवराज पुंडीर ने उत्तराखंड, गुजरात टॉग उत्तर प्रदेश के विभिन्न विश्विद्यालयों के प्रोफेसर, फ़ैकल्टी हेड, रिसर्च स्कॉलर आदि को वेबिनार की थीम से परिचित कराते हुए बताया कि यह वेबिनार  शोध कार्य के लिए आधुनिक तकनीक की सुविधाओं से शिक्षा जगत को परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित की गई हैं। 
वेबिनार सहसंयोजक डॉ. अजय बाबू शर्मा ने वेबिनार का संचालन किया तथा मुख्य वक्ता के रूप में आत्मीय विश्विद्यालय राजकोट गुजरात से प्रो. प्रीतम जोशी , गुरुकुल कांगड़ी विश्विद्यालय हरिद्वार उत्तराखंड से रहे जिन्होंने गुणवत्ता पूर्ण रिसर्च और रिसर्च के लिए उपलब्ध वित्तीय संसाधन तथा रिसर्च फण्ड मैनेजमेंट पर विस्तार से व्याख्यान दिया। 
वेबिनार में चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय मेरठ के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, अन्य सम्बद्ध विश्विद्यालयों तथा उत्तराखंड, और गुजरात के विश्विद्यालयों के प्राचार्य, प्राध्यापक और शोधार्थी जुड़े।  वेबिनार में वक्ताओं के परिचय के लिए मॉडरेटर के रूप में डॉ. एकता चौहान तथा डा. राकेश कुमार ने सहयोग किया। टेक्निकल सपोर्ट संदीप, सुनील , सौभाग्या द्वारा प्रदान की गई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts