शिक्षा के माध्यम से ही समाज में आत्मसम्मान और समानता का दर्जा मिलता : डॉ चन्द्रमोहन

  • अच्छे लोगों के बौद्धिक विकास की पहचान पुस्तकालय 



बुलंदशहर, (पहासू)
भाजपा में प्रदेश मंत्री डॉ चंद्रमोहन ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज में आत्मसम्मान और समानता का दर्जा मिलता है।युवा वर्ग को अपनी भाषा पर संयम रखकर उच्च शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए।वह सोमवार को अपने पैतृक गांव अटेरना में लाइब्रेरी के उद्घाटन समारोह में बतौर बोल रहे थे।

   उन्होंने कहा कि युवा वर्ग अपनी ऊर्जा को नष्ट न करे,बल्कि शिक्षा ग्रहण में उसका उपयोग करें।ग्रामीण क्षेत्र में काफी समय से एक अच्छे लाइब्रेरी की जरूरत होती रही है।यहां आकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा इसका लाभ ले सकते हैं।इसके लिए लाइब्रेरी को पूरी तरह से तैयार किया जाएगा।प्रयास होगा कि इस लाइब्रेरी में किसी पुस्तक का अभाव न हो।डॉ चन्द्रमोहन ने कहा कि ये लाइब्रेरी पूरे अंधराठाढ़ी प्रखंड के पुस्तक प्रेमियों के लिए है।कोई भी यहां आकर यहां मौजूद किताबों को पढ़ सकता है और किताबें इशू करवा सकता है।लाइब्रेरी का उद्देश्य युवा पीढ़ी को पुस्तको के साथ जोड़ना है।सोसल मीडिया के इस दौर में भी पुस्तको का क्रेज बना हुआ है।उन्हें उम्मीद है कि क्षेत्र के पुस्तक प्रेमियों के लिए ये एक उपहार साबित होगा।मौके पर उपस्थित लोगो ने युवाओं के इस नई पहल का स्वागत किया है।

    इस दौरान मुख्य अतिथि कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह ने अपने भाषण में लाइब्रेरी की महत्ता व उपयोगिता के बारे में युवा पीढ़ी को नई-नई जानकारी प्रदान की।वक्ताओं ने कहा कि पुस्तकालय एक अच्छे लोगों के बौद्धिक विकास की पहचान होती है।इसके अभाव में सभ्य समाज की कल्पना शायद ही की जा सकती है।यही वो जगह है जहां से एक अच्छे समाज निर्माण की नींव तैयार होती है। 

  कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ चंद्रमोहन,भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया व मेरठ मण्डल आयुक्त सुरेन्द्र सिंह,जिला अधिकारी रविन्द्र कुमार, एस एस पी सन्तोष कुमार,सीडीओ अभिषेक पांडे आदि विशेष अतिथियों ने सयुंक्त रूप से लोकार्पण कर लाइब्रेरी का शुभारंभ किया।इस मौके पर अभिषेक रघुवंशी,पहासू ब्लॉक प्रमुख पति मुनेश कुमार सिंह,महामंत्री संजय सिंह,राजीव बंसल,अरविंद सिंह,विनीश सेठ,राजकुमार राघव,अमित राघव,विकास शर्मा सैकड़ों ग्रामीण,युवा और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts