जम्मू (एजेंसी)।दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के लाल चौक इलाके में कुलगाम के एक सरपंच और उनकी पत्नी की सोमवार दोपहर आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग के लाल चौक इलाके में आतंकियों ने रेडवानी बाला से भाजपा सरपंच गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि सरपंच गुलाम रसूल डार कुलगाम भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष के अध्यक्ष भी थे। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता गुलाम रसूल और उनकी पत्नी कुलगाम के रेडवानी इलाके के रहने वाले हैं। इन दिनों वे अनंतनाग स्टेडियम के समीप एक किराये के घर पर रह रहे थे। आस पड़ोस के रहने वाले लोगों ने फायरिंग की आवाज सुनी। इसके उपरांत सभी घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक दोनों की जान जा चुकी थी।
No comments:
Post a Comment