अब शीर्ष कोर्ट में हो गए हैं 33 जज

नई दिल्ली
(एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में मंगलवार को पहली बार एक साथ नौ जजों को शपथ दिलाई गई। देश के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना इन सभी को शपथ दिलाया। शपथ लेने वालों में तीन महिला न्यायाधीश भी शामिल हैं। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्‍या 33 हो जाएगी।
मंगलवार को यह शपथ ग्रहण समारोह सुप्रीम कोर्ट के अतिरिक्त भवन परिसर के सभागार में हुआ। शपथ लेने वाले नौ नए न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति अभय श्रीनिवास ओका, विक्रम नाथ, जितेंद्र कुमार माहेश्वरी, हिमा कोहली और बी. वी. नागरत्ना शामिल हैं। इसके अलावा न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार, एमएम सुंदरेश, बेला एम त्रिवेदी और पीएस नरसिम्हा को भी पद की शपथ दिलाई गई है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की कोलेजियम ने इन जजों के नाम सरकार को भेजे थे, जिन्हें स्वीकार कर लिया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts