इस भागदौड़ भरी जिन्दगी में सभी चाहते हैं कि उनका स्वास्थ्य बना रहे। हमें ऐसा खाना चाहिए जो पोषक तत्वों से भरपूर हो। इसके साथ ही वह शरीर को बहुत सारे फायदे भी देता हो। ड्राई फ्रूट्स ऐसे ही शक्तिवर्धक पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ है। यही कारण है कि हमारे बुजुर्ग हमेशा से सूखे मेवे खाने की सलाह देते हैं। ड्राई फ्रूट्स हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
सूखे मेवे में पौष्टिक तत्वों के साथ ही एंटी ऑक्सीडेंट भी होते हैं। ड्राई फ्रूट्स को शुरू से ही स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए दूसरी औषधियों की जगह ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना ज्यादा बेहतर होता है।
पोषण से भरपूर सूखे मेवे
- सूखे मेवे वजन घटाने में मदद करते हैं।
- त्वचा, बालों और स्वास्थ्य के लिए भी ड्राई फ्रूट्स के बहुत लाभ हैं।
- सूखे मेवों में ताज़े फलों की अपेक्षा अधिक पौष्टिक तत्व होते हैं।
- सेहतमंद शरीर के लिए सूखे मेवे से बेहतर और कुछ भी नहीं।
- यह उर्जा के अच्छे स्त्रोत होते हैं और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं।
- बहुत-सी बीमारियों से लड़ने के लिए ड्राई फ्रूट्स ताकत प्रदान करते हैं।
- इनमें फैटी एसिड होता है, जो शरीर की सूजन को कम करता है।
- इसके अलावा इन मेवों से अपच, गठिया और वात रोगों में भी बहुत फायदा होता है।
फायबर से भरपूर सूखे मेवे पाचन क्रिया में लाभ पहुंचाते हैं।
- कुछ ड्राई फ्रूट्स शरीर में होर्मोंस को भी नियंत्रित करते हैं। इससे स्वास्थ्य सम्बन्धी बहुत-सी समस्याएं दूर होती हैं।
सूखे मेवे ओमेगा 3 से भरपूर होते हैं। यह पोषक तत्व दिमाग के विकास में बहुत फायदेमंद होता है।



No comments:
Post a Comment