बैड ब्यूटी हैबिट्स से बचें
दीप्ति भटनागर

 सुंदर दिखना और सुंदरता को बनाये रखना, दोनों ही अलग-अलग चीजें हैं। ब्यूटी प्रोडक्ट्स और मेकअप आपकी ब्यूटी को सिर्फ निखारते हैं। लेकिन गलत ब्यूटी हैबिट्स इसे ज़ीरो भी कर सकती हैं। अगर आप चाहती हैं कि ब्यूटी प्रोडक्ट्स या ब्यूटी ट्रीटमेंट (केमिकल या होममेड) आपको हमेशा दमकता रखे तो इसके लिए बैड ब्यूटी हैबिट्स से बचकर रहें।
मेकअप हटाना भी ज़रूरी
 आप रोज़ाना या किसी खास मौके पर मेकअप ज़रूर करती हैं। जितना मेकअप करने में तत्पर रहती हैं। क्या उसे रिमूव करने पर भी रहती हैं? शायद नहीं। जान लें कि रात में सोने से पहले मेकअप रिमूव करना बहुत ज़रूरी है। इसमें आपने आलस दिखाया तो एक, दो दिन में नहीं कुछ दिनों में स्किन सारे राज़ खोल देगी। आपको स्किन प्राॅब्लम्स, डार्क सर्कल्स, कील-मुंहासे, दाग-धब्बे, फाइन लाइंस की समस्या से जूझना होगा। रात को सोने से पहले मेकअप उतारकर व धुले चेहरे पर माॅइश्चराइजर लगाना कभी नहीं भूलना चाहिए।
बार-बार चेहरा छूना
बहुत-सी लड़कियों को बार-बार चेहरा छूने की आदत होती है। यदि आप भी ऐसा करती हैं, तो इसे अभी से छोड़ दें। हाथ पर तमाम तरह के बैक्टीरिया, धूल-मिट्टी, तेल व पसीना होता है, जो बहुत बार आंखों से नहीं दिखता। ऐसे में बार-बार चेहरे पर हाथ फेरने से स्किन प्राॅब्लम्स हो सकती हैं।
मुहांसों से छेड़खानी
आपको भी पिंपल्स से छेड़छाड़ की आदत है तो यह अभी से ही बंद कर दें। ऐसा करके एक पल के लिए आप खूबसूरत दिखेंगीं, लेकिन आस-पास बैक्टीरिया फैलेंगे और अनगिनत स्किन प्राॅबलम्स होंगी। मुहांसे के दाग फीके करने के लिए सोने से पहले टूथपेस्ट लगाएं।
पुराने मेकअप ब्रश से मोह तोड़ें
 हर बार एक ही ब्रश से मेकअप कर रही हैं, तो बंद कर दें। ब्रश पर बैक्टीरिया और फंगस पनपते हैं। साथ ही गंदे ब्रशेज से मेकअप में फिनिशिंग आना संभव नहीं। हर एक-दो दिन में ब्रश को अच्छ से धोएं।
साबुन से चेहरा धोना
 चेहरे को साबुन से न धोएं। साबुन स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर को तहस-नहस कर देगी। जो सनबर्न, रूखी त्वचा और ऐजिंग का कारण बनता है। अपनी स्किन टाइप के अनुसार क्लींजर का चयन करें।
ज्यादा स्क्रबिंग नहीं
 माना कि स्क्रबिंग से मृत कोशिकाएं निकल जाती हैं। लेकिन रोज़ाना स्क्रबिंग करने से त्वचा ढीली होने लगती है। साथ ही इससे स्किन ओवर सेंसटिव होकर वाइटहेड्स का कारण भी बन सकती है।
---------------------

No comments:

Post a Comment

Popular Posts