केवल ऑफलाइन कक्षाए चलेगी न की आनलाइन 

मेरठ। ब्लिस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में एमएसएससी मेरठ महान मेरठ सहोदया स्कूल काम्पलेक्स की जनरल मीटिंग का  आयोजन कियागया। जिसमें निर्णय  लिया गया कि  १६ अगस्त से कक्षा 9 से 12 तक विद्यार्थियों के लिये  विद्यालय दो शिफ्ट में  खोले जाएंगे, केवल ऑफलाइन कक्षांए   चलेगी न कि  ऑनलाइन और आवश्यकतानुसार बच्चों को  टं्रासपोर्ट की भी सुविधा प्रदान की जा  सकती है। 
  अध्यक्ष कामेन्द्र  सिंह ने परीक्षा विषय की चर्चा करते समय यह निश्चय किया कि सीबीएसई प्रस्तावित कार्ययोजना  के  अनुसार ही परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। जिसके प्रथम सत्र परीक्षाएं नवम्बर अथवा दिसम्बर में तथा द्वितीय सत्र  की परीक्षाएं मार्च अथवा अप्रैल की आयोजित की जाएगी। प्रथम  सत्र में केवल वस्तुनिष्ठ और द्वितीय सत्र में दीर्घ प्रश्नों की परख होगी।और अंत में कमेटी द्वारा यह चर्चा  की गयी कि  सीबीएसई द्वारा नयी नवी और दसवी कक्षा के जो  परिणाम घोषित  हुए  उसके उपरांत जो विवाद उठे उस पर सीबीएसई ने जो  दिशा निर्देश दिये। इन सभी विषयों  पर  गहन विचार विर्मश किया गया। विद्यालयों कीअर्धवार्षिक सितंम्बरमें एकही प्रकार  की परीक्षा समय सारणी के साथ एक ही समान के प्रश्न पत्र कराने पर विचार विर्मश कियागया। जिसकों अंतिम  निर्णय  एकसप्ताह में लिया जाएगा। बैठक में  वाईस चेयरमैन असीम कुमार दुबे,सक्रेटरी जीपी सिन्हा,ट्रेजरार डा दीपक भाटिया मुख्य इसके अतिरिक्त 40 प्रधानाचार्य के के  शर्मा, डीमाउट फॉर्ड एकेडमी ,एनपी सिंह,विकास जयरथ,  के के पब्लिक स्कूल,नरेश कुश्वाहा,सपना गोयल, रोबिन सिंह, मनोज  गुप्ता,आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts