नई दिल्ली। कृति सेनन ने अपनी आगामी फिल्म मिमी का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। इस फिल्म में उनके अलावा पंकज त्रिपाठी, मनोज पाहवा और सुप्रिया पाठक की अहम भूमिका है। पोस्टर में कृति सेनन को मजेदार अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है। कृति सेनन पोस्टर में प्रेग्नेंट नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक टैगलाइन दी गई है, 'आप जैसा सोच रहे हैं, वैसा नहीं है।' इसके साथ उन्होंने इसे अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'इस जुलाई सामान्य लोगों से असाधारण चीज की आशा रखिए।'
इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। वहीं फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे, जिनके साथ कृति सेनन ने लुकाछिपी और बरेली की बर्फी में काम किया है। फिल्म की कहानी सरोगेसी के आसपास घूमती है। कृति सेनन ने इसके बारे में बताते हुए पीटीआई से कहा था, 'मिमी कोई गंभीर फिल्म नहीं है या कोई डॉक्यूमेंट्री फिल्म नहीं है। यह एक मजेदार फिल्म है। इसमें काफी कॉमेडी होगी और बहुत ज्यादा अप्स और डाउन होंगे। मुझे यह भूमिका निभाने में मजा आया। मिमी को अभिनेत्री बनना होता है।'
कृति सेनन और भी कई फिल्मों में नजर आने वाली है। इसे लेकर वह काफी उत्साहित है। वह प्रभास के साथ फिल्म आदि पुरुष में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह माता सीता की भूमिका निभा रही है। कृति सेनन सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती है।
कृति सेनन ने हाल ही में मीडियाकर्मियों से अनुरोध किया था कि वह किसी कलाकार के निधन पर उसे कवर करने ना जाएं। इससे परिवार की परेशानी बढ़ती है। इसे लेकर वह ट्रोल भी हो रही हैं। कई दिलीप कुमार के फैंस ने उन्हें अपने काम से काम रखने की सलाह दी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts