मेरठ।चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के रिसर्च स्कॉलर पर रात में गढ़ रोड पर आनंद अस्पताल के पास हमला किया गया। आधा दर्जन युवकों ने पहले फायरिंग और इसके बाद जमकर पीटा। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमला यूनिवर्सिटी में दिन में हुए विवाद के बाद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मेडिकल थाने में तहरीर दी गई है।
मेडिकल की मोती प्रयाग कॉलोनी निवासी राहुल कुमार चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में रिसर्च स्कॉलर है। हिंदी से पीएचडी कर रहे हैं। रविवार रात करीब 10.30 बजे अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान आनंद अस्पताल के पास ही कुछ युवकों ने राहुल को घेर लिया। इसके बाद राहुल पर फायर किया गया, लेकिन वह बाल बाल बच गए। इसके बाद आरोपियों ने राहुल पर तमंचे की बटों से हमला कर दिया। सिर पर कई बार किए, जिससे राहुल लहूलुहान हो गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने बीच बचाव कराया। आरोपी युवक धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहुल पक्ष की ओर से बताया गया कि दीपक, शुभम, केदार, सचिन और कुछ अन्य युवकों ने हमला किया था। बताया कि सचिन 2015 में छात्र संघ अध्यक्ष रहा है और नशा करता है। किसी बात को लेकर सचिन व राहुल के बीच यूनिवर्सिटी में विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर हमला किया गया। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts