मेरठ। जम्मू में घायल हुए मेरठ के लाल की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिस सैनिक की मृत्यु हुई वह गंगानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रजपुरा गांव निवासी सैनिक रोहित कुमार सिवाच पुत्र लोकेश कुमार है। सैनिक रोहित कुमार जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में 24 राजदीप जगह पर तैनात थे। परिजनों ने बताया कि रोहित के सेना यूनिट से जो जानकारी फोन पर दी गई, उसमें बताया गया कि रोहित 4 जुलाई को हादसे के दौरान गंभीर रूप से झुलस गए थे। जिसके बाद उन्‍हें भर्ती कराया गया था और आज दिल्‍ली के अस्‍पताल में उनकी मौत हो गई।
पांच जुलाई को उसे गंभीर अवस्था में सेना के जवानों ने उधमपुर नार्दन कमांड के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद वहां से रेफर कर दिया गया। हेलीकाप्टर से रोहित को 16 जुलाई को दिल्ली लाकर धौलाकुंआ सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज रविवार सुबह उनके मृत होने की सूचना परिजनों को मिली। परिजन शव लेने के लिए दिल्ली गए हुए हैं। पिता लोकेश कुमार सेना में हवलदार से सेवानिवृत्त हैं।
रोहित का विवाह 2015 में सहारनपुर जिले के नंगली मेहनाजपुर निवासी अमरेश उर्फ अन्नू से हुई थी। रोहित की पत्नी अमरेश चौधरी उप्र पुलिस में सिपाही है। जो मेरठ नौचंदी थाने में तैनात है। दंपती को दो संतान हुई। बड़ा बेटा साढे तीन वर्षीय विवांक व छोटा बेटा प्रिंस 2 माह का है। मृत होने की सूचना रजपुरा गांव में रोहित के घर पर रिश्तेदारों व परिचितों का तांता लगना शुरू हो गया है। मृतक दो भाई हैं। रोहित का छोटा भाई दीपांशु है।
घटना या हादसा कुछ स्पष्ट नहीं 
रोहित के पिता लोकेश ने बताया कि सेना से रोहित के किसी अधिकारी का फोन आया। जिसमें उन्होंने यह बताते हुए सूचना दी कि रोहित किसी वजह से आग की चपेट में आकर जल गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे ज्यादा जानकारी सेना के अधिकारियों द्वारा नहीं दी गई। घायल होने की सूचना पर ही यहां से परिजन दिल्‍ली के लिए गए हुए थे। बताया जा रहा है कि शाम तक शव पहुंचने की संभावना है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts