नई दिल्ली। नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। वह अक्सर अपनी सेल्फी, डांस वीडियो, फोटोशूट, जिम और योगा से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती है। हाल ही में उन्होंने इंटरनेट पर एक नया डांस वीडियो शेयर किया है। इसमें वह केटी पेरी के गाने पर डांस करते हुए देखी जा सकती हैं। इसमें उन्होंने ब्लैक एंड वाइट कलर का सूट पहन रखा है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'मुझे प्यार कीजिये, मुझे अपने जहर से भर दीजिये।'
हाल ही में यह खबर आई थी कि नोरा फतेही को टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म 'गणपत' से निकाल दिया गया है। इस बारे में बताते हुए एक सूत्र ने कहा, 'नोरा फतेही ने फिल्म करने से मना कर दिया था क्योंकि वह अपने रोल के लेंथ को लेकर खुश नहीं थी। इतने लंबे वर्षों के संघर्ष, कड़ी मेहनत और समर्पण के बाद लोगों ने उनके प्रतिभा को स्वीकार किया है। इसके चलते अब वह दमदार भूमिकाएं करना चाहती हैं और वह इसी के चलते ऐसी फिल्में का चुनाव कर रही है जो उनके लिए अच्छी हो। गणपत की भूमिका में वह फिट नहीं बैठ रही थी। इसके चलते उन्होंने यह फिल्म करने से मना कर दिया थाl उनके फिल्म से निकाले जाने की खबर झूठी है।'
नोरा फतेही जल्द फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा की अहम भूमिका है। नोरा फतेही ने कई फिल्मों में काम किया है। वह एक शानदार डांसर भी है। उन्होंने कई फिल्मों में डांस नंबर भी किए है, जिन्हें काफी पसंद किया गया है।
नोरा की फिल्में काफी पसंद की गई है। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस से बातचीत करती है, जिन्हें काफी पसंद किया जाता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts