गाजियाबाद। छेड़छाड़ का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। दूसरे पक्ष ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना थाना साहिबाबाद क्षेत्र के शहीदनगर डी ब्लॉक की है। जहां बृहस्पतिवार रात को छेड़छ़ाड का विरोध करने पर दो पड़ोसियों कहासुनी के बाद विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष चाकू और डंडे लेकर दूसरे के घर पहुंच गए। पिता-पुत्रों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर घायल कर दिया। बीच बचाव करने आई युवक की भाभी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। जहां युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी भाभी का इलाज चल रहा है। परिजनों ने साहिबाबाद थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
साहिबाबाद के शहीदनगर डी ब्लॉक में आबिद परिवार के साथ रहते थे। मजदूरी कर वह परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके भाई शाहिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार रात आबिद परिवार के साथ घर पर था। इस दौरान घर के सामने रहने वाले शकील ने उनके भाई की पत्नी से छेड़छाड़ कर दी। उनके भाई ने इसका विरोध किया तो शकील, उसके बेटे आसिफ, तसलीम, आरिफ गाली-गलौज करने लगे। इस पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच बचाव करा दिया। आरोप है कि रात करीब आठ बजे शकील की पत्नी फिर से गाली-गलौज करने लगी।
इसके आबिद ने विरोध कर दिया। आरोप है कि तभी शकील, आरिफ, तसलीम और आसिफ हाथ में डंडे और चाकू लेकर घर में घुस गए। सभी ने आबिद और भाभी पर हमला कर दिया। शकील और तसलीम ने आबिद को पकड़ लिया। आसिफ व आरिफ ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। बीच बचाव करने के लिए शाहिद की पत्नी शबाना पहुंची तो उस पर भी जानलेवा हमला किया। सूचना पाकर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ साहिबाबाद आलोक दुबे, एसएचओ नागेंद्र चौबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायल को परिजनों की मदद से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान आबिद की मौत हो गई। जबकि घायल शबाना का अभी इलाज चल रहा है। उन्होंने साहिबाबाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts