मेरठ । रविवार को भाजपा युवा मोर्चा के साहिल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा युवा मोर्चा का नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम के प्रथम बार मेरठ आगमन पर दिल्ली रोड स्थित सुभारती विश्वविद्यालय के सामने भव्य स्वागत किया गया।  साहिल शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सिंह का भव्य स्वागत किया गया कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर सुखविंदर सिंह का स्वागत किया और सचिन चौधरी ने सुखविंदर सिंह को एक तलवार भेंट की।  जनपद मेरठ में क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर का जगह.जगह स्वागत किया और साहिल शर्मा  ने बताया कि इस बार भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है जिसके लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी मेहनत और लगन से लगे हुए हैं क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम के साथ में भारी संख्या में गाडिय़ों का काफिला देखने को मिला और साहिल शर्मा के नेतृत्वमें कार्यकर्ता ट्रैक्टरों के साथ में क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए पहुंचे। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts