भाजपा में शामिल होने का किया था दावा !

मेरठ। कुछ दिन पहले जेल से बाहर आए कुख्यात उधम सिंह को पुलिस ने आज फिर हिरासत में ले लिया है । थाना सरुरपुर क्षेत्र के कस्बा करनावल से कुख्यात उधम सिंह को पुलिस ने गुरुवार की सुबह हिरासत में ले लिया है । आज सुबह भारी पुलिस बल के साथ एसपी देहात केशव कुमार, सीओ  सरधना आरपी शाही कस्बा करनावल पहुंचे और उधम सिंह को उसके घर से हिरासत में लिया। बता दें कि उधम सिंह लंबे समय तक जेल में रहा जिसके बाद कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। पुलिस के मुताबिक उधम सिंह पर कई दर्जन अपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या लूट अपहरण आदि शामिल है।

बता दे कि जेल से छूटने पर कुख्यात उधम सिंह ने राजनीति की बिसात बिछानी शुरू कर दी है। उधम सिंह ने अपने गांव करनावल में एक कार्यक्रम रखा था। उधम सिंह ने दावा किया है कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गया है। लेकिन  उसके कार्यक्रम से भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी दूरी बनाई थी। 
 भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के सवाल पर उधम सिंह ने कहा कि वह तो पहले से ही पार्टी में  शामिल हैं। उसने बताया कि दो साल पहले से मेरी पत्नी चेयरमैन हैं। वहीं रंगदारी मांगने के सवाल पर कहा कि अगर कोई मेरे नाम से रंगदारी मांगता है तो पुलिस को कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है। उधम सिंह ने कहा  अगर मैं दोषी पाया जाता हूं तो पुलिस मेरे खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। साथ ही कहा कि मुझे विश्वास है कि पुलिस मेरे खिलाफ अब फर्जी मुकदमे दर्ज नहीं करेगी। आज जिस तरह से अचानक एसपी देहात केशव कुमार करनावल पहुंचे और उन्होंने उधम सिंह को हिरासत में लिया, इससे तो यहीं माना जा सकता है कि उधम सिंह को पुलिस एक बार फिर से लम्बे समय के लिए सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts