बस्तियों में जाकर आमजन को बांटे मास्क  


मेरठ। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एम0 वेंकटेश न ने आज जनपद का दौरा कर सफाई कर्मियों की कॉलोनियों का निरीक्षण किया। सर्किट हाउस में अधिकारियों व सफाई कर्मियों के साथ बैठक की व मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने रोहटा रोड़ व सूरजकुण्ड रोड स्थित वाल्मीकि बस्ती का निरीक्षण किया। शहीद स्मारक पर जाकर शहीद स्तूप व मंगल पाण्डे की मूर्ति पर माल्यार्पण किया व हस्तिनापुर में जाकर पाण्डेंष्वर मंदिर व कर्ण मंदिर के दर्शन किये। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर कराया जायेगा।
 अध्यक्ष राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने रोहटा रोड़ व सूरजकुण्ड रोड स्थित वाल्मीकि बस्ती का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां आमजन को 500 से अधिक माॅस्क वितरित किये तथा लोगों से हाल चाल जाना व उनसे विकास कार्याे व शुद्ध जलापूर्ति के बारे में पूछा। उन्होंने वार्ड 58 निकट वाल्मीकि बस्ती धर्म शाला सूरजकुण्ड में पौधारोपण भी किया। उन्होंने शहीद स्मारक पर जाकर शहीद स्तूप पर व मंगल पाण्डे की मूर्ति पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया।
इसके बाद हस्तिनापुर में पाण्डवों के मंदिर, कर्ण मंदिर के दर्शन किये। उन्होंने मंदिर की ऐतिहासिकता के बारे में पूछा, जिस पर अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत हस्तिनापुर ने महाभारत कालीन उक्त दोनों मंदिरों के महातम्य के बारे में जानकारी दी।
अध्यक्ष राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग एम0 वेंकटेशन ने सर्किट हाउस में अधिकारियों, सफाई कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों की जो भी समस्याएं हैं उनका निस्तारण प्राथमिकता पर कराया जायेगा तथा सभी सरकारी अनुमन्य योजनाओं का लाभ उन्हें दिलाया जायेगा।
जिलाधिकारी के0 बालाजी ने कहा कि संविदा सफाई कर्मियो की नियमितीकरण, उनके कार्य करने के समय व अवकाश अनुमन्य होने के संबंध में वह नगरायुक्त व अन्य नगर निगम अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे तथा सफाई कर्मियों की समस्याओं का निदान प्राथमिकता पर सुनिश्चित करायेंगे। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग की गाईडलाईन के अनुसार कार्य हो यह सुनिश्चित कराया जायेगा तथा अन्य सुविधाओं का लाभ भी सफाई कर्मियों को दिलाये जाने पर वार्ता की जायेगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी, नगरायुक्त मनीष बंसल, अपर  नगर मजिस्ट्रेट एस0के0 सिंह, अपर नगरायुक्त श्रद्धा शाण्डिलयान, सहायक नगरायुक्त ब्रजपाल सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी गजेन्द्र सिंह, नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशाषी अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी विकास नरेश कुमार व सफाईकर्मी आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts