तो युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान



मेरठ।  सुबह दौराला थाना क्षेत्र में एक युवक ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।
जानकारी के मुताबिक लोहिया गांव निवासी 30 वर्षीय सुभाष दूध से मावा बनाने का काम करता था। पुलिस के मुताबिक सुभाष शराब पीने का आदी था। जिसके चलते उसका अपनी पत्नी से अक्सर विवाद रहता था। बताया जाता है देर रात भी सुभाष के शराब पीने पर दंपति के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद सुबह सुभाष ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। शव को फंदे से उतारकर परिजन चुपचाप अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। मगर इसी दौरान सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts