परिवार के पांच सदस्यों की हत्या के बहुचर्चित मामले में शामिल था


सहारनपुर। सहारनपुर की गंगोह थाना पुलिस ने बावरिया गिरोह के 25 हजार के इनामी एक कुख्यात बदमाश विशाल उर्फ धुंध उर्फ अंधा फराक को गिरफ्तार किया है। वह 10 साल पूर्व 26 मई 2011 को सहारनपुर नगर में जिलाधिकारी के बंगले के पीछे रहने वाले सर्राफा कारोबारी रमेश सहगल के घर पर पडी डकैती और उस परिवार के पांच सदस्यों की हत्या के बहुचर्चित मामले में शामिल था। यह जानकारी आज एसपी देहात अतुल शर्मा नेे दी। डकैती की उस वारदात में बदमाशों ने परिवार के मुखिया रमेश सहगल उनके बेटे प्रदीप सहगल बेटे की पत्नी प्रीति और दो बच्चों वासु व कृष्णा की नृशंस हत्या कर तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती सरकार के दौरान प्रदेश भर में सनसनी फैला दी थी। इस मामले में पुलिस ने घटना के एक पखवाडे बाद बावरिया गिरोह के चार बदमाशों फाती, नियाज, मेहरबान और इरशाद को गिरफ्तार कर लिया था।   पिछले साल ही इन सभी को उम्रकैद की सजा हुई थी। गंगोह पुलिस द्वारा गिरफ्तार विशाल मुरादाबाद और अमरोहा में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था।

सहारनपुर डकैती कांड में फरारी की भनक नहीं लगा पाई पुलिस 

 अमरोहा पुलिस ने उसे किसी मामले में गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था। लेकिन उस दौरान भी पुलिस उसकी सहारनपुर डकैती कांड में फरारी की भनक नहीं लगा पाई। यह जानकारी अब विशाल ने खुद गंगोह पुलिस को अपनी गिरफ्तारी के वक्त दी। विशाल को गंगोह पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। उसके पास से पुलिस ने तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts