मेरठ। थाना मेडिकल क्षेत्र मे चोरी की वारदात तेजी से होने  लगी है। शिव सरोवर कालोनी में  चोरो ने एक बंद मकान में ताला तोड कर 12 लाख के  नकदी व सोने चांदी के  आभूषण चोरी कर फरार हो गये। उस समय परिवार अपने पृतक गांव आलमपुर बिजनौर गया हुआ था। थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। यह घटना तब हो रही है। जब प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मेरठ में मौजूद थे। 
  राजकमल राजपूत शिव सरोवर कालोनी में अपने परिवार के साथ रहते है। वह अपने परिवार के  सदस्यों के साथ २३ जुलाई  को अपने पैृतक गांव आलमपुर बिजनौर  गये हुए था। उसने पीछे  बीती रात को चोरो ने मकान का ताला  तोड कर लाखो का कीमती सामान चोरी कर फरार हो गये। रविवार को राजकमल अपने परिवार के  संग  वापस लौटे तो उसके पैरों जमीन खिसक गयी। मकान का ताला टुटा हुआ था। अंदर सारा सामान फैला हुआ था। सेफ से १० लाख के गहने व २ लाख की नकदी गायब थी। घटना की जानकारी मेडिक्ल पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची  पुलिस ने अपने स्तर से जांच  पडताल की। पुलिस ने पास में  लगी सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो उसमें दो चोर मकान के अंदर प्रवेश करते दिखाई दे रहे है। चोरी की वारदात उस  समय हुई है जब प्रदेश के उप मुख्य मंत्री शहर में मौजूद है। इससे पता चलता है। हमारी पुलिस कितनी मुस्तैद है। 
  


No comments:

Post a Comment

Popular Posts