हत्या करने से पूर्व प्रेमिका के परिजनों ने काटा गुप्तांग ? 


मुजफ्फरपुर ,बिहार।  एक दिल दहला देने वाली घटना बिहार के  मुजफ्फ रपुर के कांटी थाना क्षेत्र के  गांव सोनब   प्रमिका के घर के सामने प्रेमी की हत्या कर किया अंतिम संस्कार  प्रमिका के घर के सामने प्रेमी की हत्या कर किया अंतिम संस्कार सा की सामने आयी है। जहां प्रेमिका से मिलने पहुुंची प्रेमी की निर्ममतापूर्ण हत्या कर अपने घर  के  सामने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मरने से पूर्व आरोपियों ने उसका गुप्तांग  काटा डाला। घटना के बाद पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। पुलिस के आलाधिकारी आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

कांटी थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में रहने वाली अपनी प्रेमिका में मिलने शुक्रवार की रात रेपुरा रामपुर शाह गांव निवासी मनीष कुमार ठाकुर का पुत्र सौरभ कुमार22 पहुंचा। युवती के स्वजनों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। वह वहां से भाग भी नहीं सका। इसके बाद गुस्सा, युवती के स्वजनों ने लोहे की छड़ से उसकी पिटाई शुरू कर दी।  कुछ ही देर बाद वह अचेत हो गया। इतने से भी जब उनलोगों को तसल्ली नहीं हुई तो उसके प्राइवेट पार्ट को ही काट दिया। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। इसके बाद आरोपितों ने उसे उठाकर मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
 इसकी सूचना युवक के स्वजनों को देने के बाद सभी वहां से भाग गए। सौरभ के स्वजनों के पहुंचने तक डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया। जहां से शव के रेपुरा रामपुर शाह पहुंचते ही लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। मुजफ्फरपुर.देवरिया मार्ग को जाम कर दिया। बाद में मृतक के शव को लेकर उसके प्रेमिका के घर पर पहुंचे और वहीं उसकी चिता सजाई। हालांकि इस दौरान पुलिस की ओर से विधि व्यवस्था का हवाला देते हुए ऐसा नहीं करने का आग्रह किया गया एलेकिन सभी लोग अड़े रहे। चिता जलाने के बाद ही वहां से लौटे। कांटी के अतिरिक्त आसपास के करीब छह थानों की पुलिस वहां तैनात रही। युवती के गांव के लोग घर पर बैठकर घटनाक्रम देखते रहे। हालांकि वहां मौजूद लोग जरूर यह कह रहे थे कि जिसके लिए इसने अपनी जान गंवा दी वह अंतिम समय में एक बार झांकने तक नहीं आई। इस सनसनी   घटना के बाद एक बात तो साफ है बिहार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। वहीं परिजनों ने चार के खिलाफ मुकदमा में नामजद किया है। 
 मुजफ्फ पुर के एसएसपी जंयतकांत ने बताया  पुलिस  ने एक  आरोपी का गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में करने पुलिस जुटी है। चिता जलाने में शामिल  सभी के  खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts