कुल 1296318 छात्र हुए पास

- 99.67 फीसद लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं
- 99.13 फीसद लड़के पास हुए हैं
- 100 ट्रांसजेंडर भी इस बार उत्तीर्ण हुए हैं


 नई दिल्ली (एजेंसी)। लंबे इंतजार के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार दोपहर ठीक 2 बजे 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया। सीबीएसई द्वारा उपलब्ध कराई गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, 14 लाख के करीब छात्र-छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिसमें 1296318 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। सीबीएसई 12वीं के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी किए गए हैं।
सीबीएसई के मुताबिक, 65184 छात्र-छात्राओं का परिणाम आगामी 5 अगस्त को घोषित किया जाएगा। इस बार के 12वीं कक्षा के परिणाम में लड़कों की तुलना में 0.54 फीसद लड़कियां अधिक उत्तीर्ण हुई हैं।
दरअसल, इस बार परीक्षा नहीं होने के चलते रोल नंबर नहीं जारी किया गया है, ऐसे में छात्र-छात्राएं इस लिंक https://cbseit.in/cbse/2021/rfinder/landing.aspx पर जाकर रोल नंबर खोज सकते हैं। इसके जरिये छात्र अपना परिणाम देख पाएंगे। बता दें कि  सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए इस बार 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। सीबीएसई के एलान के बाद शुक्रवार दोपहर 2 बजे उनका इंतजार खत्म हो जाएगा। बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान मामलों के चलते सीबीएसई ने 12वीं की परीक्षा रद कर दी थी, जिसके नतीजे शुक्रवार को जारी हुए।
छात्र-छात्राएं अपना 12वीं का परिणाम केवल सीबीएसई द्वारा जारी रोल नंबर के जरिए ही देख सकते हैं। दरअसल, एडमिट कार्ड नहीं जारी किए जाने से छात्र-छात्राओं को आवंटित किए गए रोल नंबर की जानकारी नहीं है। इसके चलते सीबीएसई ने छात्र-छात्राओं को रोल नंबर देखने के लिए ऑनलाइन सुविधा दी है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर रोल नंबर खोज सकते हैं। बोर्ड ने इसके लिए एक लिंक  https://cbseit.in/cbse/2021/rfinder/landing.aspx भी जारी किया है, जिसकी मदद से पहले रोल नंबर जानें फिर अपना परिणाम देख सकेंगे।
डिजिलॉकर में मिलेगी मार्क शीट
सीबीएसई के छात्र-छात्राएं अपना 120वीं का परीक्षा परिणाम डिटिलॉकर में देखने के साथ अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts