नई दिल्ली । आज सरकारी तेल कंपनियों ने दिल्ली में पेट्रोल की कीमतोंमें 35 पैसे प्रति लीटर की तेज बढ़ोतरी की, लेकिन डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।  रविवार को भी पेट्रोल में 35 पैसे की तेज बढ़ोतरी हुई थी जबकि डीजल में महज 18 पैसे की। इससे पहले शुक्रवार को भी सिर्फ पेट्रोल के दाम बढ़े थे। दिल्ली में सोमवार को इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल जहां 99.86 रुपये प्रति लीटर पर चला गया, वहीं डीजल 89.36 रुपये प्रति लीटर के भाव पर स्थिर है।
देखें देश के प्रमुख शहरों में आज किस भाव पर बिक रहा पेट्रोल और डीजल...
शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
मुंबई         105.92                    96.91
बेंगलुरु        103.2                   94.72
चेन्नई         100.75                   93.91
दिल्ली         99.86                   89.36
कोलकाता 99.84                   92.27
लखनऊ         96.99                   89.75

स्रोत: IOC
ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट
पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts