नए शिखर पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी 15800 के पार

                                                                                                                                                       


नई दिल्ली । शेयर बाजार कीआज रिकॉर्डतोड़ शुरुआत हुई है। सेंसेक्स आज नए शिखर पर 52,626 पहुंच गया है।  आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स अपने पिछले ऑल टाइम हाई 52516 से महज 39 अंक पीछे खुला। सेंसेक्स आज 176.72 अंकों की बढ़त के साथ 52477 के स्तर पर खुला। बता दें 16 फरवरी 2021 को सेंसेक्स एक नए शिखर पर पहुंचा था। वहीं आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 15796  के स्तर पर खुला। 
                        
12 जनवरी को  49569.14 का आंकड़ा छुआ और अब 13 जनवरी को सेंसेक्स एक नए शिखर पर था
21 जनवरी को सेंसेक्स ने एक और इतिहास रचते हुए  50,184.01 के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया।
5 फरवरी को सेंसेक्स 51073का नया शिखर छूआ। 
8 फरवरी को सेंसेक्स एक नए शिखर  51409.36 पर पहुंचा।
9 फरवरी को 51835.86 को छुआ
16 फरवरी को  52516.76 पर पहुंचा
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 250 अंक चढ़ा

वैश्विक इक्विटी बाजारों में सकारात्मक रुझानों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 250 अंक की बढ़त के साथ 52,578.07 के स्तर पर पहुंच गया।  बाद में 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 241.05 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 52,541.52 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 72 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 15,809.75 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी पावरग्रिड में हुई। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, एचसीएल टेक, सन फार्मा, इंफोसिस और एचडीएफसी में भी बढ़त रही।  दूसरी ओर बजाज फिनसर्व, एचयूएल, बजाज फाइनेंस, टाइटन और टेक महिंद्रा लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 358.83 अंक या 0.69 प्रतिशत बढ़कर 52,300.47 पर और निफ्टी 102.40 अंक या 0.65 प्रतिशत चढ़कर 15,737.75 पर बंद हुआ था।  इसबीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 72.12 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को करीब 359 अंक की बढ़त के साथ 52,300 से ऊपर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच वित्तीय, दवा और आईटी शेयरों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में तेजी लौट आई। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 358.83 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,300.47 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 52,346.35 और नीचे में 51,957.92 अंक तक गया।
इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 102.40 अंक यानी 0.65 प्रतिशत मजबूत हाकर 15,737.75 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, डा. रेड्डीज, टेक महिंद्रा, आईटीसी और कोटक बैंक में 7.29 प्रतिशत तक की तेजी आयी। दूसरी तरफ, बजाज ऑटो, मारुति, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड, ओएनजीसी और नेस्ले नुकसान में रहे।
 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts