नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी है। बीते 24 घंटे में 91 दिन में सबसे कम मामले सामने आए हैं। इस दौरान 50 हजार से कम मामले सामने आए। वहीं मरने वालों की संख्या 68 दिनों में सबसे कम रही।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 42 हजार 640 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1167 लोगों की मौत हुई। वहीं 81 हजार 839 मरीज संक्रमण से उबरे हैं। अब एक्टिव केस छह लाख 62 हजार 521 हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.49 फीसद हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.56 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कल एक दिन में 86.16 लाख (86,16,373) लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। ये अब तक दुनिया में एक दिन में सबसे ज़्यादा कोरोना टीकाकरण का रिकॉर्ड है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts