मेरठ। यूपी महिला कांग्रेस पश्चिम की अध्यक्ष प्रीति तिवारी ने मेरठ महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ऊषा चिनहट की नियुक्ति की है।
ऊषा चिनहट सामाजिक कार्यकर्ता भी है। इन्होंने काफी समय से कांग्रेस के धरना प्रदर्शन आदि कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर अपनी साथियों के साथ हिस्सा लिया था। समाज में महिलाओं में उनके कार्य व पैठ को देखते हुए पार्टी ने उनको महानगर महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी दी है।
उनकी नियुक्ति पर महानगर प्रभारी नसीम खान, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी, यूपी सचिव मोनिन्दर सूद वाल्मीकि, महानगर प्रवक्ता अखिल कौशिक, महानगर उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, रोहताश भैया, रोबिंन नाथ, महानगर दलित कांग्रेस अध्यक्ष रोहन बहोत्रा, नफीस सैफ़ी, पार्षद रंजन शर्मा, सलीमुद्दीन शाह, रिंकी शर्मा, आस्था वर्मा आदि ने शुभकामनाएं दी।
महानगर अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी ने कहा कि ऊषा  की नियुक्ति से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। महानगर प्रवक्ता ने कहा कि महिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति से कांग्रेस में महिलाओं के मुद्दे प्रमुखता से उठेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts