एक रात. तीन जगह. नाबालिग के साथ तीन बार रेप व गैंगरेप 


मुंबई। महानगरी मुंबई में एक नाबालिग के साथ एक रात में तीन अलग-अलग स्थानों पर रेप व गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस की माने तो लड़की और आरोपियों की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य दो की तलाश में पुलिस जुटी है। 
 घटना 31 मई  व एक जून की बतायी जा रही हैँ। 16 साल  की लड़की के परिजनों ने मलाड थाने में लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये आये थे।दरअसल लड़की नाबालिग थी इसलिये पुलिस ने तत्काल अपहरण का रिपोर्ट दर्ज कर लड़की तलाश आरंभ कर दी। हालाकि अगले दिन खुद ही घर लौट  कर आयी किशोरी काफी डरी होने के साथ -साथ काफी कमजोर दिखाई दे रही थी। जब परिजनों ने उससे पूछा तो  वह डर के मारे कुछ नहीं बता पायी। इसके बाद लडकी के पता चलने के बाद  महिला पुलिस अधिकारियों की एक टीम लडकी के पास पहुंची। शुरूआत में वह बताने से झिझक रही थी। लेकिन थोडी देर बाद उसने सब बता दिया। लडकी की बात सुनकर परिजनों के साथ महिला पुलिस अधिकारी के भी होश उड गये। 
 पुलिस की मानें तों इंस्टाग्राम पर लड़की  के कुछ दोस्त थे उसी में एक दोस्त ने बर्ड पार्टी रखी थी। सभी मड इलाके में एक होटल के बाहर मिले। जहां पर बर्ड डे मनाया गया। इसके बाद कार में केक काटा गया। इसी दौरान दो इंस्टाग्राफ दोस्तों ने कार के अंदर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद लड़की को मलाड एरिया में दूसरे दोस्त के घर पर छोड दिया। यहां पर भी उसके साथ दोस्त ने रेप किया। इसके बाद लडकी अपने घर न जाकर दूसरे दोस्त के घर पर चली गयी तो वहां पर भी उसके साथ रेप किया गया।  जिनकी उम्र 18 से 23 साल बतायी जा रही है। पकडे गये सभी आरोपियों पर पास्को एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा कराया गया है। सभी को कोर्ट में पेश किया जा चुका है। पुलिस अपनी हिरासत में लेकर आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।  इस सनसनीखेज वारदात ने सभी को हिला दिया है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts