चंडीगढ़ में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

चंडीगढ़ (एजेंसी)। फ्लाइंड सिख के नाम से मशहूर महान एथलीट पद्मश्री‍ मिल्‍खा सिंह का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। शनिवार की शाम राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।




मिल्खा सिंह का पार्थिव शरीर शाम 4.15 बजे घर से सेक्टर-25 श्मशानघाट लाया गया। अंतिम संस्कार की रस्में पूरी होने के बाद मिल्खा सिंह को राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन किया गया।
इससे पहले अंतिम दर्शन के लिए मिल्खा सिंह का पार्थिव शरीर चंडीगढ़ उनके आवास पर रखा गया था। उनके बेटे जीव मिल्खा सिंह ने उनकी फोटो पर माल्यार्पण किया। उनके घर पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल और हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह भी पहुंचे। वहीं, केंद्रीय खेल मंत्री रिजिजू और यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के श्मशानघाट पर पहुंचे। उड़नसिख मिल्खा सिंह के चाहने वाले भी कई लोग सेक्टर-25 के श्मशानघाट पहुंचे हैं। लोगों ने नम आखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। मिल्खा सिंह के अंतिम दर्शन के लिए पंजाब के लुधियाना से खास तौर पर मास्टर इंटरनेशनल एथलीट चन्नण सिंह भी चंडीगढ़ पहुंचे हैं

No comments:

Post a Comment

Popular Posts