बीते 24 घंटे में 1645 की गई जान


नई दिल्ली (एजेंसी)। 
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अब सुस्त पड़ने लगी है। पिछले एक हफ्ते से देश में कोरोना के दैनिक मरीजों की संख्या एक लाख से नीचे बनी हुई है। वहीं शनिवार को मरने वालों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में 60,753 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि 1,647 की जान गई। देश में एक्टिव केस घटकर 7,60,019 रह गए हैं। यह संख्या 74 दिन बाद सबसे कम है। 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में  60,753 नए कोरोना मरीज मिले। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,98,23,546 पहुंच गई। वहीं इस अवधि में 1,645 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या में 3,85,137 हो गई है। राहत की बात ये है कि कई दिनों बाद आज कोविड से मरने वालों की दैनिक संख्या दो हजार से कम है, जबकि इससे पहले दो हजार से अधिक बनी हुई थी।  
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में आज यानी शनिवार को 97,743 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट गए हैं। इसके साथ ही अब तक 2,86,78,390 लोग घातक वायरस को मात देकर जिंदगी की जंग जीतने में कामयाब रहे हैं। देश में फिलहाल सक्रिय मामले घटकर 7,60,019 रह गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts