मेरठ। सुभारती ग्रुप की संस्थापिका संघमाता डॉ. मुक्ति भटनागर को विवि परिसर स्थित मांगल्या प्रेक्षागृह में सुभारती परिवार की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। सुभारती परिवार के मुखिया डा. अतुल कृष्ण बौद्ध, डा.शल्या राज, डा. रोहित रविन्द्र, डा. कृष्णा मूर्ति, डा.आकांक्षा, अवनि, राहुल, डा.हिरो हितो ने उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया।


भिक्षु संघ ने बौद्ध विद्वान डा. चन्द्रकीर्ति के साथ मंगलाचरण वंदना प्रस्तुत की। डा. अतुल कृष्ण बौद्ध ने कहा कि संघमाता डा. मुक्ति भटनागर को श्रद्धांजलि देने के लिए सुभारती परिवार ने ‘संघमाता डा. मुक्ति ग्लोबल बुद्धिस्ट फाउंडेशन‘ की स्थापना की है। इस दौरान, संघमाता के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया। पत्रकारिता संकाय के प्राचार्य डा. नीरज कर्ण सिंह द्वारा संघमाता के जीवन पर लिखित कविता ‘मेरी मॉ मुक्ति‘ सुनाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। वियतनाम बौद्ध संघ के प्रथम संघ राजा थिक ट्री कुआंग, वियतनाम बुद्धिस्ट विवि के कुलपति डा. थिक ना थू, विश्व बौद्ध महासंघ के अध्यक्ष डा. पौन चाय पिनया पौ, सितुपा रिनपोचे, डा. धम्मापिया, अनिरुद्ध श्रीलंका, किनले गयाल, म्यांमार के राजदूत डा. मियो औंग, उप्र विस अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित मौजूद रहे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज ने संघमाता द्वारा बनाई गई भव्य कलाकृतियों को मांगल्या प्रेक्षागृह की स्क्रीन पर प्रस्तुत किया। डा. भावना ग्रोवर, डा. आकांक्षा, डा. प्रीति, डा. नीरज कर्ण सिंह, अर्चिता भटनागर मौजूद रहीं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts