Mumbi
। टीवी शो रामायण  के निर्देशक रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। साक्षी चोपड़ा सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बोल्ड फोटोज शेयर करती हैं, जिन्हें फैन्स खूब पसंद करते हैं। साक्षी चोपड़ा के फोटोज अक्सर वायरल होते हैं।




एक ओर जहां साक्षी चोपड़ा के फोटोज वायरल होते हैं, तो कई बार बेहद बोल्डनेस की वजह से वो ट्रोल भी होती हैं। साक्षी कई बार टॉपलेस फोटोज भी शेयर कर चुकी हैं।साक्षी चोपड़ा का इंस्टाग्राम अकाउंट वेरिफाइड है और उनके 5 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। साक्षी चोपड़ा अभी तक 433 पोस्ट कर चुकी हैं और वो खुद 71 लोगों को फॉलो करती हैं।



बता दें कि साक्षी चोपड़ा, मोती सागर की पोती और फिल्म प्रोड्यूसर मीनाक्षी सागर की बेटी हैं। साक्षी चोपड़ा कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में रहती हैं। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक उन्होंने अमेरिका में फिल्म और एक्टिंग का भी कोर्स किया है। साक्षी चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम बायो में सिंगर और सॉन्गराइटर लिख रखा है। बतादें कि उनका पहला म्यूजिक वीडियो नीना सिमोन की क्लासिक हिट फीलिंग गुड का कवर था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts