चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती उड़नसिख पद्मश्री मिल्खा सिंह की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। वह अभी अस्पताल के आइसीयू वार्ड में एडमिट हैं।
पीजीआई के प्रवक्ता प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि मिल्खा सिंह तेजी से रिकवर कर रहे हैं। सीनियर डॉक्टरों की टीम में उनकी निगरानी कर रही है, उनके सभी मेडिकल पैरामीटर समान्य हैं। जब उन्हें भर्ती करवाया गया था तो उनका आक्सीजन का लेवल 88 तक था, अभी उन्होंने शानदार रिकवरी की और अब उनका आक्सीजन लेवल 98 तक आ रहा है। अभी उनकी हालात सामान्य है।
गौरतलब है कि मिल्खा सिंह की अचानक 3 जून को तबियत बिगड़ गई और आक्सीजन लेवल गिरने के बाद उन्हें पीजीआई में भर्ती करवाया गया। इसके बाद पीजीआई के कोविड अस्पताल में उनका इलाज तीन सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।
पूर्व वॉलीवाल खिलाड़ी व पद्मश्री मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर की हालत में भी सुधार की खबर है। वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। सीनियर डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts