इंस्टाग्राम पर सोनम 30.6 मिलियन फॉलोअर 

 


मुंबई ।  9 जून 1985 को मुंबई में जन्मीं अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर आज अपना जन्म दिन सोशल डिस्टेंस के साथ मना रही है। जिसमें पारिवारिक सदस्य ही शामिल होने वाले  है। आइए जानते है सोनम कपूर का फिल्मी का सफरनामा .......
सोनम कपूर ने बॉलीवुड डेब्यू से पहले संजय लीला भंसाली को फिल्म ब्लैक में असिस्ट किया था।सोनम कपूर ने फिल्म सावरिया से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म से ही रणबीर कपूर ने भी बॉलीवुड डेब्यू किया था।



बॉलीवुड डेब्यू से पहले सोनम कपूर इतनी फिट नहीं थींए, जैसी वो आज दिखती हैं। फिल्मों में आने से पहले सोनम ने करीब 30-35 किलो वजन कम किया था।सोनम कपूर की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, हालांकि सोनम ने अपनी खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीत लिया।सावरिया के बाद सोनम कपूर दिल्ली 6, आएशा, थैंक्यू, मौसम, प्लेयर्स, आई हेट लव स्टोरी में नजर आईं लेकिन ये सभी फिल्मों कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। सोनम कपूर ने 2018 में आनंद आहूजा से शादी की थी। बता दें कि आनंद एक बिजनेसमैन हैं। सोनम के शादी के फोटोज वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।रांझणा, भाग मिल्खा भाग, नीरजा और पैडमैन सोनम कपूर की हिट लिस्ट में शुमार हैं। वैसे याद दिला दें कि सोनम आखिरी बार 2020 में एके वर्सेज एके में बतौर कैमियो दिखी थीं।



सोनम कपूर फैशन इंस्टा हैं और अक्सर वो अलग अलग अवतार में अपने स्टाइलिश फोटोज सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। सोनम कपूर अक्सर अपने खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं, जिन्हें फैन्स काफी पसंद करते हैं। सोनम के फोटोज. वीडियोज अक्सर वायरल होते हैं।सोनम कपूर के इंस्टाग्राम पर 30.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं,जबकि वो खुद 2889 लोगों को फॉलो करती हैं। सोनम अभी तक 4965 पोस्ट कर चुकी हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts