मेरठ।  थाना नौंचदी क्षेत्र के  गढऱोड स्थित एक होटल में मेरठ कालेज के एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र ने पिस्टल से गोली मारकर मौत को गले लगा लिया। मृतक हापुड़ के पन्ना कालोनी का रहने वाला था। मौके पर पहुुची पुलिस ने मौके से .३२ बोर का  एक कारतूस बरामद कर मृतकके शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा  रहा है। 
३२ वषीय रोहित ने मंगलवार को पीके होटल में कमरा किराए पर लिया था। बुधवार की रोहित ने गोली मार कर अपनी जान दे दी। गोली की आवाज सुनकर होटल के कर्मचारी कमरे में पहुंचे तो रोहित का शव खून से लथपथ पडा था। घटना की जानकारी थाना नौंचंदी पुलिस केा दी गयी। मौके पर पहुंचे। एसओ प्रेमचंद ने मृतक कर शिनाक्त की। उन्होने बताया रोहित का किसी  लड़की से ब्रेकअप हुआ था। इस कारण काफी परेशान चल रहा था। जिसके चलते उसने उक्त कदम को उठाया। पुलिस मृतक का मोबाइल को अपने कब्जे में लेते हुए मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts