नई दिल्ली (एजेंसी)। अपनी बहादुरी और सूझबूझ से अंग्रेजी हुकूमत की नींद उड़ाने वाले महान क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल की 124वीं जयंती पर पूरे देश ने नमन किया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य नेताओं इस अवसर पर उऩ्हें श्रंद्धाजलि दी। इस महान क्रांतिकारी जन्म आज ही के दिन साल 1897 में उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुआ था। वह उच्च कोटि के कवि, शायर, अनुवादक और साहित्कार भी थे। उनकी प्रसिद्ध रचना सरफरोशी की तमन्ना...गाते हुए न जाने कितने क्रांतिकारी देश की आजादी के लिए फांसी के फंदे पर झूल गए।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करके कहा कि सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाज़ु-ए-कातिल में है। देश की स्वतंत्रता हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले मां भारती के वीर सपूत राम प्रसाद बिस्मिल जी की जयंती पर सादर नमन एवं श्रद्धांजलि। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट करके कहा कि महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता आंदोलन के योद्धा रामप्रसाद बिस्मिल जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts