मेरठ। सेवा भारती मेरठ द्वारा महानगर में ढाई हजार लोगों को निरंतर भोजन की सेवाएं दी जा रही है। आज भोजन के साथ साथ जरूरतमंद लोगों को केकए बिस्किटए ब्रेड व पानी की बोतलें आदि का भी वितरण किया गया। 
 भोजन व्यवस्था प्रमुख कमल दत्त शर्मा  ने कहा कि हर जरूरतमंद तक भोजन पहुंचाया जाएगा। मेरठ में कोई भूखा नहीं सोएगा यही सेवा भारती का प्रयास  है। डॉ चरण सिंह लिसाड़ी ने कहा कि आज मेरठ में भूखों को खाने की व्यवस्था में सेवा भारती संगठन अग्रणी भूमिका निभा रहा है। संघ की परंपरा के अनुसार मां अन्नपूर्णा रसोई का पूजन एवं दीप प्रज्वलन महानगर प्रचारक देशराज  द्वारा संपन्न हुआ। देशराज ने कहा जब जब देश पर कोई आपदा आती है सेवा भारतीए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता सबसे आगे निस्वार्थ भाव से  चट्टान की तरह खड़े हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं सेवा भारती का धर्म ही जनण्जन की सेवा है। यह इस वक्त पूरे भारत में सेवा भारती एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन-जन की सेवा कर यह फिर से सिद्ध किया है।इस दौरान निशुल्क केक,बिस्किट,चिप्स और ब्रेड व पानी की बोतलों का वितरण आईटीसी कंपनी तथा मेसोनिक लॉज ने सेवा भारती के  द्वारा कराया गया। भोजन का वितरण प्रतिदिन दिल्ली रोड पर रहने वाले व आसपास के जरूरतमंद लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों के परिवारों को, सोहराब गेट बस स्टैंड रेलवे स्टेशन तथा अन्य सेवा बस्तियों तक भोजन पहुंचाया जा रहा है। सेवा भारती के कार्यकर्ता अमित बाल्मीकि, डॉ मनोज जाटव, गौरव, अक्षय,  राधे श्याम, मुकेश सैनी,पी एस सैनी  आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts