मेरठ। चौधरी चरण विवि के छात्र अब नया कोर्स फंडामेंटल ऑफ बायो टेक्नोलॉजी पढ सकेंगे।  कृषि स्नातक के कृषि वनस्पति विज्ञान एवम् पादप रोग विज्ञान  विषय की पाठ्य समिति की  बैठक हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया है। 
एक नया कोर्स जो की कोड संख्या एजी 405 राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त सिलेबस में नहीं था को फंडामेंटल्स ऑफ बायोटेक्नोलॉजीश् विषय के रूप में शामिल किया गया है।  आईपीआर विषय कोड संख्या एजी 509 जो की सांख्यिकी विषय में गलत स्थान में था। उसको वहां से हटाकर एक पूर्ण विषय के रूप में कृषि वनस्पति विज्ञान का एक विषय की सूची में जोड़ दिया गया है। बाकी करीब 10 प्रतिशत तक लोकल आवश्यक्ता के अनुसार कुछ बदलाव कुछ विषयों में किए गए है। बैठक नई शिक्षा नीति 2020 के जारी  दिशा निर्देशों के अनुरुप कि गई। बैठक में प्रति कुलपति प्रो वाई विमला,संकायाध्यक्ष कृषि संकाय प्रो शैलेन्द्र सिंह गौरव, विभागाध्यक्ष अनुवांशिकी एवम पादप प्रजनन प्रो शैलेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ आचार्य प्रो प्रदीप कुमार शर्मा, डा्र तेजबीर सिंह, किसान पीजी कॉलेज सिंभावली, डा सतीश कुमार शर्मा, सीएसएस कृषि महाविद्यालय माछरा, डा विपिन कुमार द्विवेदी आदि  उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts