मेरठ। केएमसी अस्पताल में कोरोना संक्रमितों की मौता का मामला गंभीर होता जा रहा है। अस्पताल प्रशासन के खिलाफ सामाजिक और राजनैतिक दलों ने मोर्चा खोल दिया है। आज जिलाधिकारी कार्यालय पर केएमसी अस्पताल के खिलाफ आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी ने अस्पताल प्रशासन और प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में आप पार्टी ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें केएमसी में अब तक हुए कोरेाना मरीजों की मौत की जांच कराने और आक्सीजन की कमी के चलते मरे मरीजों की लापरवाही करने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। 
आप पार्टी जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आज केएमसी अस्पताल के खिलाफ प्रदर्शन करने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। आप के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि केएमसी अस्पताल में कोरोना संक्रमण के दौरान सर्वाधिक ​लापरवाही बरती गई। मरीजों की आक्सीजन हटा दी गई। जिससे कई मरीजों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि यह बात खुद अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताई है। उन्होंने कहा कि जांच के नाम पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग खानापूर्ति के अलावा और कुछ नहीं कर रहा है। उन्होंने अस्पताल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी  कि अगर मुकदमा दर्ज नहीं किया तो आम आदमी पार्टी जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts