बदायूं। बहनोई से अवैध संबंधों में पति बाधक बना तो महिला ने बहनोई की मदद से ही अपने पति को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया। रात भर शव घर के भीतर ही पड़ा रहा। हत्या की जानकारी सुबह हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले आरोपी महिला से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस की सख्ती के आगे आरोपी महिला टूट गई और उसने घटना की वजह अवैध संबंध बताया। फिलहाल पुलिस में शव पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
वारदात बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला धोबिया में हुई। यहां रहने वाला राजेश एक निजी अस्पताल में वार्ड ब्वाय था। वह अपने घर से चंद कदम दूर बने दूसरे घर में पत्नी मीनाक्षी के साथ रहता था। बताया जाता है कि गुरुवार को उसका साढू पुनीत निवासी गांव मूसेपुर हाल निवासी मोहाली, चंडीगढ़ उसके यहां पहुंचा था। रात में किसी वक्त मीनाक्षी व पुनीत ने मिलकर राजेंद्र की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर पुनीत वहां से भाग निकला। शुक्रवार सुबह परिवार के सदस्य भैंस को चारा डालने पहुंचे तो तो राजेश का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ली लिया।
सीओ विनय चौहान ने बताया कि अभी तक की जांच में यही सामने आया है की बहनोई से अवैध संबंधों के चलते महिला ने अपने पति की हत्या की है। आरोपी महिला से पूछताछ चल रही है ताकि पूरा मामला स्पष्ट हो सके।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts