800 लोगो कों  सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की 


 मेरठ। वर्तमान समय में जहां देश कोविड-19 से दिन रात लड़ रहा है तो वही उनकी मदद के लिए के एल इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा-12 की छात्रा अवनी सिहं के द्वारा स्टूडोमैट्रिक्स कोविड-19 सहायता केन्द्र नामक अभियान की शुरुआत की गई।
इस अभियान की जानकारी देते हुए अवनी सिंह ने बताया कि वह अपने मित्रों की सहायता से पूरे भारत के विभिन्न राज्यों के ज्यादा से ज्यादा छात्रों का े इस अभियान से जोड़ चुकी है। वे सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म  जैसे ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर हमेशा लोगां की सहायता के लिए उपलब्ध रहते हैं, इसके लिए उन्होंने सहायता केंद्र के दो गु्रप बनाएं, पहला गु्रप जो निवेदन स्वीकार करता है व दूसरा ग्रुप वालंटियर्स का है। आवश्यकता आते ही तुरंत वालंटियर्स वेरीफाई की हुई जानकारी को उपलब्ध करा देते हैं। इस तरह से वे देश के कोने-कोने में कई मरीजों की मदद कर रहे हैं व उनकी जान भी बचा रहे हैं। विद्यालय के प्रबंधक वर्ग एवं प्रधानाचार्य श्री सुधांशु शेखर ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी के द्वारा उठाया गया यह कदम सराहनीय है तथा सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

 सीनियर छात्रों से मिली प्रेरणा 

 अवनी सिंह ने बताया  सीनियर छात्रों ने यह केन्द्र  दो साल पूर्व बनाया था। कोरोना काल में समाचार पत्रों में मरीजों की काफी खबरे आ रही थी। जो काफी कष्टïदायक थी। ऐसे में दूसरो की मदद करने केलिये उन्होने ठानी। उन्होने बताया उनके गु्रप में २०० वालिटयर जुडे हुए है। जिसमें चडीगढ, वाराणसी, दिल्ली, पंजाब,जयपुर, नोएडा, गुरूग्राम के अतिरिक्त एमपीजीएस दीवान, साफिया, सैंट मेरी दीवान स्कूल, आदि स्कूलाों के छात्र जुडे हुए है। उन्होने बताया उनके संगठन ने सीधे तौर पर अब तक १०० लोगों की मदद की है। जबकि ८०० लोगों को साशेल मीडिया के माध्यम से मदद पहुंचाई। उन्होने लोगों से अपील की है ऐसे समय में लोगो का जीवन बचाना सबसे बडा परोपकार है। उन्होने बताया इस नेक कार्य के लिये उनके परिजना काफी सहायता कर रहे है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts