मेरठ। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात बदमाशों ने अंग्रेजी शराब के ठेके को निशाना बनाया। शराब के ठेके की छत तोड़कर दुकान में घुसे बदमाश हजारों की नगदी और शराब पर हाथ साफ कर गए। ठेकेदार ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक कैली गांव में सत्येंद्र सिंह का अंग्रेजी शराब का ठेका है। ठेके के सेल्समैन संजीव के मुताबिक शुक्रवार की रात वह दुकान बंद करके अपने घर गया था। शनिवार की सुबह संजीव दुकान खोलने पहुंचा तो शटर उठाते ही उसके होश उड़ गए। दरअसल, बदमाशों ने दुकान की छत को तोड़कर पूरी दुकान को जमकर खंगाला था। घटना की जानकारी के बाद ठेकेदार सत्येंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल करते हुए पीड़ित से पूछताछ की। ठेकेदार ने बताया कि बदमाश गल्ले में रखी हजारों रुपए की नकदी और हजारों रुपए की कीमती शराब पर हाथ साफ कर गए। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। जिसमें बदमाश वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद पुलिस घटना के जल्द खुलासे का दावा कर रही है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts