मेरठ। जिले के औद्योगिक क्षेत्र परतापुर के दिल्ली रोड पर टाटा मोटर्स के एसकेएस शोरूम में गुरुवार देर रात करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। सिक्युरिटी गार्ड ने कंट्रोल रूम को फोन करके आग लगने की सूचना दी। दमकल विभाग की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों ने कई घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू आया। अग्निकांड में 13 एसी, 54 कम्प्यूटर, 8 फ़ोटो स्टेट मशीन, फर्नीचर और महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गए। एक तरह से पूरा शोरूम जल गया। नए वाहन शोरूम के पीछे यार्ड में खड़े हुए थे। आग यार्ड तक नहीं पहुंची। इसलिए नए वाहन बच गए। शार्ट सर्किट से आग लगना माना जा रहा है। अभी नुकसान का आकलन किया जा रहा है। शोरूम मालिक राजवीर सिंह और मैनेजर गुरपाल सिंह ने पुलिस को सूचना दी है। वहीं जिला अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग से शोरूम को कितना नुकसान हुआ इसकी जानकारी तो उनको नहीं है। लेकिन आग पर काबू पाने में करीब 3 घंटे का समय लग गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts