शाहजहांपुर। थाना तिलहर क्षेत्र में एक युवक ने अपनी आठ वर्षीय सगी चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने रविवार सुबह अरोपित को गिरफ्तार कर लिया। 
प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि, थाना क्षेत्र निवासी एक आठ वर्षीय बच्ची को उसके पड़ोस में रहने वाले ताऊ रामसिंह का लड़का जुनेश ने बीते शनिवार को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। जहां जुनेश ने सगी चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। देर रात परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अरोपित युवक की तलाश शुरू कर दी थी। 
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रविवार सुबह जुनेश शहर छोड़ने की इरादे से नेशनल हाइवे पर स्थित लाल पेट्रोल पम्प के पास वाहन के इंतजार में खड़ा था। जुनेश भाग पता कि उससे पहले ही पुलिस ने जुनेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अरोपित युवक को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts