लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा की हालत बिगड़ गयी है, उन्हें लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

 डॉ. दिनेश शर्मा व उनकी पत्नी डा. जयलक्ष्मी शर्मा की रिपोर्ट बीती 21 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी जिसके बाद से ही वह अपने  आवास में होम आइसोलेसन में थे। 
कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी डॉ. दिनेश शर्मा ने खुद ट्वीट कर दी थी।

53 वर्षीय  डा. जयलक्ष्मी शर्मा लखनऊ विश्ववद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं। उन्हें दो दिन पहले सांस लेने में तकलीफ थी जिससे उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती करवाया गया था ।
आज डॉक्टर दिनेश शर्मा की भी हालत बिगड़ गयी है जिसके बार उन्हें भी एसजीपीजीआई में भर्ती करवाया गया है। 
रविवार को उनके निजी सचिव कल्याण सिंह भी कोरोना के काऱण अपनी जान गँवा चुके है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts