मेरठ | आने वाले कुछ दिनों में टर्म लाइफ इंश्योरेंस के प्रीमियम बढ़ने वाले हैं। ग्राहकों के पास सस्ते दामों पर टर्म प्लान को खरीदने का यह आखिरी मौका है। क्योंकि रीइंश्योरेंस कंपनियों के कॉन्ट्रैक्ट के रिन्यूअल में और कुछ बीमाकर्ताओं के लिए नए प्रोडक्ट्स की मंज़ूरी में देरी की वज़ह से लगभग 8 से 10 दिन और लग सकते हैं | 
हालांकि, सबसे पहले 'इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस' कंपनी ने अपने प्रीमियम की दरों को 25 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार 2021 मैं टर्म इंश्योरेंस के प्रीमियम 20-25 प्रतिशत तक बढ़ना निश्चित है।
आपकी जानकारी के लिए बता देंए बीमा कंपनी टर्म इंश्योरेंस के प्रीमियम की दरें अपने ग्राहकों की विभिन्न उम्र में मृत्यु होने (मृत्यु दर) की संभावना के आधार पर तय करती है। पश्चिमी देशों में, बीमा कंपनियों द्वारा ऐसा असल डेटा के आधार पर किया जाता है जबकि भारत में यह मृत्यु दर के अनुमान के आधार पर किया जाता है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts