मेरठ। किया के पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी किया इंडिया ने आज भारत में अपने ब्रांड को दुबारा लॉन्च करने की घोषणा की है। यह कदम इसके एक ऑटो निर्माता से उन्नत एवं इको-फ्रेंडली मोबिलिटी सॉल्यूशन प्रोवइडर प्रदाता के रूप में अपना वस्थान्तरण उजागर करने पर केन्द्रित है। भारत किया के होम कंट्री साउथ कोरिया के बाद पहला देश बन गया है, जहाँ उसका ब्रांड दोबारा लॉन्च हुआ है। दक्षिण कोरिया-किया का मुख्यालय देश- के बाहर भारत पहला देश है जहाँ इसका ब्रांड रीलॉन्च हो रहा है। किया इंडिया, जो किया कारपोरेशन के पूर्व स्वामित्व के अधीन है, ने कंपनी का पुनर्रचित लोगो और ब्रांड स्लोगन “मूवमेंट दैट इंस्पाइर्स” को प्रस्तुत किया है। विलक्षण कॉम्पैक्ट एसयूवी सेल्टोस और सब-कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर एसयूवी सोनेट, जिन्हें नवनिर्मित लोगो के तहत भारतीय बाजार के लिए अपडेट किया गया है, दोनों को मई 2021 के प्रथम सप्ताह में बाजार में लोकार्पण किया जाएगा। ब्राण्ड प्रदर्शन के दौरान किया इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कूख्यून शिम ने नए किआ लोगो के साथ तरोताजा सेल्टोस का अनावरण किया। साहसिक अवस्थांतर का संकेत देते हुए कंपनी ने किया मोटर्स इंडिया में से “मोटर्स” को हटा कर इसका नाम किया इंडिया कर दिया है। यह इस बात का प्रतीक है कि किया एक ऐसा उपक्रम हो रहा है जो महज वाहनों से ज्यादा एक दीर्घकालीन संवहनीय मोबिलिटी सॉल्यूशन प्रस्तुत करने के लिए निवेश और उत्पादर करता है। भारतीय सन्दर्भ में, ब्रांड स्लोगन “मूवमेंट दैट इंस्पाइर्स” विशिष्ट डिजाईन और श्रेणी में प्रथम विशेषताओं, किसी भी नवआगंतुक के सबसे बड़े नेटवर्क में से एक के द्वारा संपूरित डिजिटलीकृत सेवाओं से सुसज्जित उत्कृष्ट उत्पादों के साथ देश में भावी गतिशीलता क्रान्ति की अगुआई के लिए किया के महत्वाकांक्षी योजनाओं का निरूपण है। बदलाव के अनुरूप किया इंडिया अनंतपुर स्थित अपनी अत्याधुनिक विनिर्माण संयंत्र की पूरी क्षमता उपयोग प्राप्त करने का भी इरादा रखता है। इस अवसर पर, किया इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कूख्यून शिम ने कहा कि, “यह हमारे लिये गर्व से भरा ऐतिहासिक क्षण है, क्यों्कि दक्षिण कोरिया में हमारे मुख्यालय के बाद हमारी नई ब्राण्ड आइडेंटिटी के लिये भारत पहला देश बन गया है। उत्पांदन क्षमता बढ़ाने का हमारा फैसला ग्राहकों के प्रति हमारी गहरी समझ से निकला है, जिसमें हमारे उत्पापदों की तेज आपूर्ति उनके खरीदारी के अनुभव को बहुत समृद्ध बना सकती है। हमें भरोसा है कि यह बदलाव हमारी वृद्धि को गति देगा, न केवल बाजार में हमारी अग्रणी स्थिति को मजबूत कर, बल्कि हमें उपभोक्ताओं के लिये सबसे आकांक्षी ब्राण्ड् में से एक बनाकर भी।
No comments:
Post a Comment