मेरठ।  कोरोना के बढते संक्रमण के चलते जिले में बनाये जा रहे प्राइवेट कोविड अस्पताल अब मनमानी करने में उतर रहे है। शहर के मरीजों को छोडकर मुनाफा कमाने के लिये भर्ती कर रहे है। जबकि शहर के मरीज उपचार के लिये अस्पतालों के धक्के खा रहे है। अब सीएमओ ने ऐसे अस्पतालों पर कार्रवाई आरंभ कर दी है। इसकी शुरूआत शास्त्री नगर के एल ब्लॉक  स्थित जगदंबा अस्पताल से आंरभ हो रही है। जिसे मरीजों की शिकायत मिलने व लापरवाही बरतने के  आरोप में कोविड अस्पताल से हटा दिया गया है। 
 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा अखिलेश मोहन ने बताया कोरोना के संक्रमितों की संख्या को देखते हुए जिले में प्राइवेट अस्पतालों को कोविड अस्पताल बनाया जा रहा है। जिससे कोरोना से संक्रमित मरीजों को उपचार मिल सके। लेकिन इसकी आढ में कुछ प्राइवेट अस्पताल नियमों को तोड रहे है। उन्होने बताया जंगदम्बा अस्पताल की मरीजों के द्वारा उनके पास व जिलाधिकारी के पास आ रही थी। वहां पर मरीजों का उपचार ठीक ढंग से नहीं किया जा रहा है। इसके  लिये अस्पताल को लिखित रूप में सूचित किया गया। लेकिन नियमों की अवहेलना करने के आरोप में उसे कोविड अस्पताल की सूची से हटा दिया गया है। वहां पर भर्ती मरीजों केा अन्य अस्पतालों मे भर्ती करने के निद्र्रेश दिये गये है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts