मेरठ। कोरोना वायरस के चलते संयुक्त गढ रोड व्यापार समिति के अध्यक्ष नरेश बंसल का कोरोना के चलते शनिवार को निधन हो गया। उन्हें कोरोना के चलते 2 दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था उससे पहले तक वह बिल्कुल स्वस्थ थे। नरेश बंसल की मौत की खबर सुनते ही व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई । नरेश बंसल जी के प्रतिष्ठान पर एकत्रित हुए सभी व्यापारियों का मानना था कि व्यापारियों की जान बचाने के लिए कम से कम 15 दिन का लॉक डाउन लगाना आवश्यक है। सभी व्यापारियों ने जिलाधिकारी महोदय से निवेदन किया कि अपने विवेक से मेरठ में बढ़ती हुई मरने वालों की संख्या का संज्ञान लेते हुए मेरठ में जल्द से जल्द 15 दिन के लॉक डाउन की घोषणा करें। इस दुख की घड़ी में संयुक्त गढ़ रोड व्यापार समिति के महामंत्री विपुल सिंघल ,कोषाध्यक्ष मदन लाल अग्रवाल, संरक्षक प्रमोद चंद केला, मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष नवीन अग्रवाल, विनय आरोड़ा, राजेश गुप्ता, पीयूष अरोड़ा, नीरज अग्रवाल, विपुल केला मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment